Rising Bharat National: August 8th 2020

  • Ram Desh mein

अयोध्या बस स्टेशन की शुरुआत स‍ितंबर से, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

Key points:

  1. अयोध्या स्थित परिवहन निगम का बस स्टेशन बनकर तैयार हो गया है।
  2. यहां आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए बस स्टेशन को संवारा जा रहा है।
  3. अगले माह इसका लोकार्पण होने के आसार हैं।
  4. मुख्यमंत्री से समय मांगा जा रहा है। करीब 6.57 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हुआ है। करीब चार सौ बसों का संचालन इस बस स्टेशन से किया जाएगा।
  5. अभी तक शहर के आउटर स्थित मार्गों से बसों का संचालन किया जाता था। यात्रियों को सड़क पर ही उतार दिया जाता था।
  6. अयोध्या बस स्टेशन का लोकार्पण होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

(Jagran, 8 August 2020) News Link

15 हजार किमी पद यात्रा कर अयोध्‍या पहुंचे मोहम्‍मद फैज, सौंपी श्रीराम के नानके की मिट्टी

Key points:

  1. अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की बात आई तो उनके नानके की मिट्टी और पानी के बिना यह कैसे पूरा होता।
  2. इसी भावना को आत्मसात करके माता कौशल्या के कौशलप्रदेश छत्तीसगढ़ के चंदखुरी गांव स्थित मंदिर से मिट्टी लेकर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक एवं गोसेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक रायपुर निवासी मोहम्मद फैज खान 13 दिन पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे।
  3. इस मिट्टी-पानी को चार अगस्त की रात में ट्रस्ट के लोगों को सौंप दिया, जिसे भूमि पूजन के समय रखा गया।

(Jagran, 8 August 2020) News Link

700 कर्मियों ने सात दिन में चमका दी अयोध्या

Key points:

  1. राममंदिर के भूमि पूजन के दिन सजी-संवरी रामनगरी के पीछे 700 कर्मियों की कठिन मेहनत थी।
  2. नगर निगम ने महज सात दिनों के भीतर नगरी के स्वरूप को जो मोहक छवि प्रदान की वह निश्चित ही प्रशंसा का विषय है।
  3. 700 कर्मी रामनगरी को व्यवस्थित बनाने में लगाए गए, जिसमें पांच सौ सफाई कर्मियों की भागीदारी रही।
  4. नगर आयुक्त की ओर से 17 नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए ताकि सभी कार्य किसी जिम्मेदार अधिकारी की निगरानी में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों।
  5. रामनगरी में स्थित महापौर के कैंप कार्यालय को आयोजन तक नगर निगम के अस्थाई कार्यालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।
  6. सात के दिनों के भीतर वॉल पेंटिग, मकानों को पीले से रंग से रंगने, हनुमानगढ़ी रोड चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने सहित सड़क व नालियों की मरम्मत का कार्य किया गया। (Jagran, 8 August 2020) News Link
  • Against: Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir : यूपी में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश, दो दिनों में 16 गिरफ्तार

Key points:

  1. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने के बाद कुछ लोग उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।
  2. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के बाद पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) समेत कुछ अन्य संगठन सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं।
  3. इन संगठनों से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। ऐसे तत्व पुलिस के सीधे रडार पर आ गए हैं।
  4. पुलिस ने दो दिनों में अभियान के तहत आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
  5. साथ ही अलग-अलग जिलों में 17 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

(Jagran, 8 August 2020) News Link

राम मंदिर निर्माण को लेकर धमकी भरा ऑडियो क्लिप वायरल, मामला दर्ज

Shri Ram Mandir 3D Model (Pic via Shri Ram Janmbhoomi Temple Trust)

Key points:

  1. लखनऊ में शनिवार को अलग-अलग इंटरनेशनल नंबर से मीडिया कर्मियों व अन्य लोगों को कॉल आए। कॉल करने वाले ने सभी को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप सुनाया।
  2. जिसमें राम मंदिर के निर्माण कराने के लिए सरकार विरोधी बातें कहीं गई हैं। दोपहर में सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल हो गया इसके बाद पुलिस महकमा सकते में आ गया आनन-फानन में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
  3. पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक अज्ञात नंबर से लोगों को फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला व्यक्ति भड़काऊ बयान दे रहा है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
  4. एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दारोगा महेश दत्त शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
  5. यूसुफ अली नाम के युवक ने कई मीडियाकर्मियों के मोबाइल फोन पर वीआईओपी नंबर से कॉल किया था।
  6. फोन करने वाले ने राष्ट्र विरोधी और धार्मिक भावना भड़काने वाली बात कही है। इससे शांति व्यवस्था कभी भी भंग हो सकती है।

(Amar Ujala, 8 August 2020) News Link

राम मंदिर: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन को मिली जान से मारने की धमकी, पीएम मोदी से मांगी मदद

Key points:

  1. अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की सोशल मीडिया पर बधाई देना भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को भारी पड़ गया।
  2. जिसे लेकर हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। कुछ कट्टरपंथियों ने उन्हें धमकी दे डाली है।
  3. कई प्रशंसकों ने उनकी राम मंदिर बधाई को सौहार्द का प्रतीक बताया तो कट्टरपंथियों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। उनकी हत्या करने तक की धमकी दे डाली है।

(Amar Ujala, 8 August 2020) News Link

  • Dan: Ram Mandir
  1. Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक महीने में मिला करीब एक क्विंटल सोना-चांदी

Key points:

  1. सुप्रीम बीते करीब एक महीने के समय में अयोध्या में रामलला का दर्शन करने आने वाले भक्तों ने राम मंदिर निर्माण के लिए करीब एक क्विंटल सोना-चांदी दान में दिया था।
  2. शनिवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने महासचिव चम्पत राय बंसल को दान में मिला सोना-चांदी के साथ एक लाख रुपया का चेक भी सौंप दिया।

(Jagran, 8 August 2020) News Link

  • View: Ram Mandir
  1. Ayodhya Ram Mandir : बिहार में इस चुनावी साल में मां जानकी जन्मभूमि का विकास बनेगा मुद्दा

Key points:

  1. अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जय श्री राम की जगह अब जय सियाराम के उद्घघोष से मां जानकी जन्मस्थली सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ जानकी जन्मभूमि के विकास की आस जग गई है।
  2. परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष रौशन झा बिट्टू एवं मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमार कहते हैं कि चुनावी वर्ष है।
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर चुनाव में किए वादे को पूरा किया।
  4. इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी सीता मंदिर निर्माण व जानकी जन्मस्थली के विकास के दो वर्ष पूर्व किए वादे को पूरा करना चाहिए।
  5. जब तक वादा पूरा नहीं होता संगठन इसके लिए आवाज बुलंद करता रहेगा।

(Jagran, 8 August 2020) News Link

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s